Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नारायणपुर के अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो वर्दीधारी पुरूष नक्सली ढेर
jagdalpur,   Naxalites killed in, Abujhmad encounter

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में साेमवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। अब तक दो  (02) नक्सलियों के शव हथियार समेत बरामद किये गये हैं।

 

सुरक्षाबलों ने मौके से शव के साथ एके 47 सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है।

 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला नारायणपुर के अबूझमाड़, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कोजी अभियान प्रारंभ किया गया। अब तक के सर्च अभियान में मुठभेड़ स्थल से कुल 2 पुरुष नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों मारे गये नक्सली कैडरों के शवों की शिनाख़्त से संबंधित कार्रवाई जारी है।

 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एके-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभियान पूरी होने के बाद विस्तृत विवरण अलग से बताया जाएगा। 

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.