Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गहरे गड्ढे में गिरकर फंसा लाेनर हाथी
ambikapur, Loner elephant,trapped after falling

अंबिकापुर । जिले क सीतापुर फाेरेस्ट रेंज के ग्राम सरगा में आज अलसुबह लाेनर हाथी गहरे गड्ढे में गिरकर फंस गया। यह गड्ढा कुआं बनाने के लिए खोदा गया था। हाथी को बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने कुएं के बगल में जेसीबी से रास्ता खोदा। जिसके बाद हाथी खुद बाहर आकर जंगल की ओर चला गया।

 
मिली जानकारी अनुसार, सरगुजा जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र में आज साेमवार सुबह दल से अलग होकर विचरण कर रहा व्यस्क हाथी ग्राम सरगा पहुंच गया। सुबह करीब 4 बजे एक घर के बगल से गुजर रहा हाथी कुआं बनाने के लिए खोदे गए करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। यह गड्ढा कच्चा था, जिसमें पानी और कीचड़ भरा था। गड्ढे में गिरने के बाद परेशान हाथी की चिंघाड़ सुनकर लोगों की नींद खुली। लोगों को हाथी के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिली तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू किया गया।
 
सीतापुर फॉरेस्ट एसडीओ सपना मुखर्जी, रेंजर विजय तिवारी के साथ वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से गड्ढे तक स्लोप कटवाया। घंटाें कड़ी मशक्कत के बाद हाथी गड्ढे से बाहर निकला गया और खेतों से होते हुए जंगल की ओर चला गया। वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, सीतापुर और मैनपाट वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गड्ढे में गिरा हाथी भी इसी दल में शामिल था। वन विभाग ने हाथियों से सतर्क रहने और दूर रहने की सलाह लोगों को दी है। विचरण क्षेत्र में मुनादी भी कराई जा रही है।

 

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.