Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आज से शारदीय नवरात्र शुरू पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना
balrampur, Sharadiya Navratr, Goddess Shailputri

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गई है। बलरामपुर जिले के सभी देवी मंदिरों में आज सुबह से ही प्रथमं मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। रामानुजगंज के कन्हर नदी तट पर स्थित मां महामाया मंदिर और सात पहाड़ियों से घिरी श्री मालकेतु पर्वत पर विराजमान मां वैष्णो देवी पहाड़ी मंदिर में आज सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है।

 
नवरात्र पर दूसरे राज्यों से आते है श्रद्धालु
 
इधर, कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में आज शारदीय नवरात्र के प्रथमं दिवस मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने भक्त सुबह से ही लाइन लगाकर मंदिर पहुंचे। सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। सरहदी क्षेत्र में बहती कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में नवरात्र पर झारखंड से बड़ी संख्या में भक्त अपनी मुरादे लेकर दर्शन करने आते है। भक्तों का कहना है, सच्ची मन से मांगी गई मुरादे मां पूरा करती है।
 
मालकेतु पर्वत पर विराजमान है मां वैष्णोदेवी
 
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सात पहाड़ियों से घिरी ऊंची श्री मालकेतु पर्वत पर विराजमान मां वैष्णोदेवी पहाड़ी माई मंदिर में आज नवरात्र को लेकर भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आज सुबह करीब 7 बजे से ही भक्त बड़ी संख्या में मां की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे है। मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है।
 
सन 2016 में हुई थी स्थापना
जानकारी अनुसार, सातों पहाड़ी से घिरी मां वैष्णोदेवी के मंदिर की स्थापना 16 अप्रैल 2014 में की गई थी। लेकिन यहां 2016 से भी कई वर्ष पूर्व से भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचते रहे है। मंदिर के पुजारी पवन पांडेय ने बताया कि, जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहां आते है, मां उनकी मुरादे पूरी करतीं हैं। हर वर्ष नवरात्र में दूसरे राज्यों से भी भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचते है।

 

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.