Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
महाराष्ट्र के ३० जिलों में बाढ़ का कहर
mumbai, Floods wreak havoc, Maharashtra

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में बताया कि महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से पिछले २४ घंटों में ८ लोगों की मौत हो गई है और १० लोग घायल हो गए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित किसानों की मदद के लिए आज कैबिनेट की बैठक में २२१५ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह मदद की रकम आगामी एक सप्ताह के अंदर ३१.२४ लाख प्रभावित किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।


मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़, परभणि, संभाजीनगर, धाराशिव, लातुर आदि जिले में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बीड़ और धाराशिव में बाढ़ की वजह से फंसे लोगों को हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने नौ सेना से अतिरिक्त हेलीकाप्टर की मांग की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में जरुरत पडऩे पर और भी मदद देने की तैयारी की है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें मदद दी जाएगी। साथ ही सभी मंत्रियों को कल से बाढग़्रस्त इलाकों में दौरा करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की स्थानीय स्तर पर मदद करने के लिए अधिकृत किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष औसत से १०२ फीसदी अधिक ९७५ मिमि बारिश दर्ज की गई है। अब भी बारिश हो रही है, इससे जलाशय लबालब भर गए हैं। इससे जलाशयों का पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है। मूसलाधार बारिश और जलाशयों से हो रहे विसर्ग से बाढ़ की स्थिति बनी है, लेकिन सरकार इससे प्रभावित लोगों की हर स्तर पर मदद का प्रयास कर रही है।

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.