Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खान
sitapur, SP leader Azam Khan, released from Sitapur jail

सीतापुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खा मंगलवार कों 23 माह बाद जेल से रिहा हाे गये हैं। अपने बेटाें के साथ जेल से बाहर निकलते वक्त आजम खां ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और इसके बाद वे रामपुर के लिए रवाना हाे गये। 

 

समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खान के खिलाफ पिछले दिनों तीन धाराएं बढ़ाई गई थी। प्रयागराज उच्च न्यायालय से कई मामलों में जमानत मिलने के बाद से इन धाराओं में जमानत मिल जाने के बाद सोमवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। मंगलवार काे अपने पिता आजम खान काे लेने के लिए उनके बेटे अपने समर्थकों के साथ सीतापुर जेल पहुंच गये थे। आजम खां लगभग 23 माह से सीतापुर की जेल में

बंद थे। आज सुबह 7 बजे ही उनकी रिहाई होनी थी। लेकिन सीतापुर जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि आजम खां के ऊपर चल रहे एक मामले में कोर्ट का जुर्माना नहीं अदा किया गया है। इस कारण रिहाई की प्रक्रिया में समय लग सकता है। सुबह दस बजे कोर्ट खुलने के बाद उनका संबंधित केस का जुर्माना भरा गया। जुर्माना भरने के बाद कोर्ट की ओर से सीतापुर जेल प्रशासन को सूचित किया गया तब आजम खां की रिहाई दोपहर 12 बजे के बाद संभव हो पाई।

 

जेल के बाहर समर्थकों का रहा जमावड़ा

सपा नेता आजम की रिहाई की खबर सोमवार देर रात ही चारो ओर फैल गई थी। मंगलवार सुबह तक सीतापुर जेल के बाहर रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, आदि जनपदों से बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए थे। कई समर्थक व सपा नेता सोमवार की देर रात सीतापुर में विभिन्न होटलों में रुके थे। इसको लेकर सीतापुर पुलिस सतर्क रही पूरी रात विभिन्न जनपदों से आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाती रही।

मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही दर्जनों वाहन जेल रोड पर बाहर कतारों में लगे थे। दुर्गा पूजा एवं बच्चों के स्कूल जाने का समय होने के कारण पुलिस ने शांति कायम रखने के लिए जेल के गेट के आसपास मौजूद सभी लोगों को वहां से खदेड़ा दिया। मंगलवार की सुबह से आजम की रिहाई तक काफी संख्या में पुलिस बल जेल के आसपास मौजूद रहा।

एक सप्ताह पूर्व हाई कोर्ट से मिली थी राहत
कई मामलों में आजम खांन को हाई कोर्ट से एक सप्ताह पूर्व राहत मिलने पर उनकी रिहाई की अटकले शुरू हो गई थी। आजम खान के खिलाफ एक सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अकेले रामपुर जनपद के 93 मामले हैं।

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.