Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमित शाह ने गांधीनगर में किया वृक्षारोपण
gandhinagar, Amit Shah planted, Gandhinagar

गांधीनगर । गुजरात के गांधीनगर शहर में ग्रीनफील्ड का विस्तार बढ़ाने के लिए "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के अंतर्गत गांधीनगर के सांसद और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वावोल-उवारसद रोड पर वृक्षारोपण किया गया।

 

गांधीनगर महानगरपालिका के जन संपर्क विभाग ने बताया कि गांधीनगर के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए गांधीनगर महानगरपालिका और इफको के संयुक्त उपक्रम से वावोल-उवारसद रोड पर स्थित श्री हरि 142 प्लॉट के पास लगभग 400 वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री ने वटवृक्ष का रोपण किया। साथ ही इफको द्वारा जिले के विभिन्न 11 ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण किया गया।

 

इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, विधायक अल्पेशभाई ठाकोर, डिप्टी मेयर नटवरजी ठाकोर, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन गौरांग व्यास, शासक दल के नेता अनिलसिंह वाघेला, कलेक्टर मेहुल दवे, म्युनिसिपल कमिश्नर जे. एन. वाघेला, इफको के चेयरमैन दिलीपभाई संघाणी, डिप्टी चेयरमैन बलबीर सिंह, गुजकोमासोल के वाइस चेयरमैन बिपीनभाई पटेल, गांधीनगर शहर के प्रमुख आशीषभाई दवे तथा बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.