Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
raipur, Yellow alert issued, Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरबा, रायगढ़, नारायणपुर सहित 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की यह स्थिति 23 से 27 सितंबर तक बनी रहेगी राजधानी रायपुर में भी इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश में समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बन रहा है। 27 सितंबर से सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करेगा। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.