Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आपसी विवाद में कार से बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा
surajpur,   father and son, riding a bike

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आपसी विवाद में आरोपित ने बाप बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने बाइक सवार बाप बेटे को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव का है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

 
मिली जानकारी अनुसार, दो रिश्तेदारों के खेत पास-पास हैं। दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी। आरोप है कि, एक पक्ष के बच्चे पर दूसरे के खेत से मूंगफली तोड़ने का शक हुआ, जिससे विवाद की शुरूआत हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाने में भी दोनों पक्षों में तनातनी रही। थोड़ी देर बाद नकना चौक के पास ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथियों ने बोलेरो कार से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पूरी घटना 22 सितंबर की देर रात की है। मिली जानकारी अनुसार, तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी जो तैयार हो गया है। खेतों की रखवाली के लिए उनका छोटा बेटा करण रवि (16 साल) सोमवार शाम गया था और खेत के किनारे बैठकर मूंगफली खा रहा था। उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी ने भी पास के खेत में मूंगफली बोई थी। शाम को नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटे बोलेरो से खेत के पास पहुंचे और करण रवि पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। करण रवि को नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटों ने रॉड से पीटा और उसका फोन तोड़ दिया। बीच-बचाव के लिए आए करण रवि के पिता त्रिवेणी रवि और उसके भाई राजा बाबू से भी मारपीट की गई। इससे तीनों को चोटें आईं। तीनों ने इसकी सूचना रामानुजनगर थाने में दी।
 
सूचना पर रामानुजनगर पुलिस गांव में पहुंची और त्रिवेणी रवि सहित उसके दोनों बेटों को लेकर थाने पहुंचे। नर्मदा सोनवानी और उसके बेटों को भी थाने बुलाया गया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हाे गया। जिसके बाद नर्मदा सोनवानी के बड़े बेटे ओमप्रकाश ने त्रिवेणी एवं उसके बेटों को बोलेरो चढ़ाकर मार डालने की धमकी दी।
 
देर रात करीब 11 बजे त्रिवेणी रवि एवं उसके दोनों बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नकना चौक के पास बोलेरो सवार ओमप्रकाश एवं अन्य ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसकी सूचना उन्होंने रामानुजनगर थाने को दी, परिजनों ने बताया कि, रास्ते में एक बार और बाइक सवारों पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वे बचकर निकल गए। बाइक सवार घर के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

इधर, तीनों को परिजनों ने जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने त्रिवेणी रवि (41 साल) एवं बड़े बेटे राजा बाबू (21 साल) को मृत घोषित कर दिया गया। करण रवि को सूरजपुर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी है। घटना काे अंजाम देने के बाद आराेपित वहां से फरार हाे गये है। आज मंगलवार सुबह तीनाें मृतकाें के शव का पंचनामा करवाने के बाद शव पीएम करवाकर पुलिस परिजनाें काे साैंप दी।

 

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.