Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बॉक्साइट खनन कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
balrampur, Workers open front , mining company

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक में स्थित बालाजी मार्बल एंड टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि, कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किए है।

 
उन्होंने कहा कि, कंपनी ने स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी है। इसके बजाय बाहर से कर्मचारियों को लाकर नियुक्त किया गया है। स्थानीय स्टाफ के साथ शोषण जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी के खनन एजेंट और डायरेक्टर को लिखित आवेदन देकर तीन दिन का समय दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके विरोध में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम करने का फैसला किया है। कर्मचारियों ने इस बारे में आज मंगलवार को एसडीएम कुसमी को सूचित कर दिया है। कंपनी और थाना सामरी को भी इसकी जानकारी दी गई है।
 
मिली जानकारी अनुसार, कंपनी को छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-नीलामी के जरिए 257 हेक्टेयर क्षेत्र में बॉक्साइट खनन की अनुमति दी थी। खनन शुरू होने से पहले एसडीएम कुसमी और जनप्रतिनिधियों के साथ समझौता हुआ था। इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। साथ ही ईपीएफ, मेडिकल, बीमा और छुट्टी जैसी कानूनी सुविधाएं देने की बात कही गई थी। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि, कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किये है।

 

MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.