Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
दो पत्नियों का हत्यारा गिरफ्तार
khandwa, Murderer,wives arrested
खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा में दो पत्नियों की हत्या करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह कब्रिस्तान में कब्रें खोदकर शवों के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार की रात आरोपित तक पहुंची। पूछताछ में आरोपित ने कबूला है कि वह तंत्र क्रिया के लिए शवों के बाल काटता था। पुलिस ने उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया है और अब राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बुधवार दोपहर में पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 19 मई और 21 सितंबर को शहर के बड़ा कब्रिस्तान थाना कोतवाली में और 17 मई को थाना मोघट रोड के ग्राम सिहाड़ा में रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कब्र की मिट्टी व फर्सी हटाकर सिर व पैर की ओर से शव को निकालकर कब्र के साथ अनैतिक रूप से छेड़छाड़ कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। जिस पर तीन अलग-अलग अपराध धारा 301 अज्ञात आरोपित के विरुद्ध कायम कर घटना दिनांक से थाना कोतवाली एवं थाना मोघट रोड की टीम के द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही थी।


उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी नाराजगी थी। घटना घटित करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही थी। पुलिस ने कब्रिस्तान में 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। एएसपी (शहर) महेंद्र तारणेकर, सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 21 सितंबर के बाद फुटेज खंगाले गए तो शहर एवं कब्रिस्तान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। आरोपित की पहचान 50 वर्षीय आरोपित अय्युब खान पुत्र ईस्माईल खान निवासी ग्राम मुंदवाड़ा थाना जावर के रूप में हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात उसे हरसूद से गिरफ्तार किया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित अय्युब खान पहले अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। एक में वह आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। सजा काटने के बाद उसने तीन बार कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ करने के लिए वह अमावस्या का दिन चुनता था, जिससे लोगों में भम्र रहे कि तांत्रिक क्रिया करने के लिए किसी हिंदू ने घटना कारित की है।


पुलिस के अनुसार आरोपित अमावस्या के दिन के समय कब्रिस्तान की रैकी कर हाल ही में दफनाई गई कब्र को चिह्नित कर रात के समय कब्रिस्तान में आकर उन्हीं कब्र की मिट्टी को हाथ से खोदकर कब्र के अंदर के शव को तांत्रिक क्रिया करने के लिए यह अपराध करता था। आरोपित ने कबूल किया कि उसने पूर्व में 19 मई को थाना कोतवाली के बड़े कब्रिस्तान में तथा सिहाड़ा में भी कब्र को खोदा था, शव के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपित अमावस्या का दिन इसलिए चुनता था, जिससे लोगों को भ्रम हो कि कोई हिन्दू तांत्रिक ने यह किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में चोरी एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध कर चुका है।
MadhyaBharat 24 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.