Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छिंदवाड़ा के वॉश ऑन व्हील्स नवाचार ने रचा स्वच्छता का इतिहास
 Chhindwara, Wash on Wheels, cleanliness
छिन्दवाडा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ने स्वच्छता के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। जिला पंचायत छिंदवाड़ा को अपने अभिनव वॉश ऑन व्हील्स नवाचार के लिए देश का सबसे प्रतिष्ठित इंडिया सेनीटेशन कोएलिशन फिक्की राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है। यह सम्मान सतत रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन श्रेणी में मिला, जिसने पूरे देश में जिले का नाम रोशन कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में यह पुरस्कार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार ने प्राप्त किया है।


छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के नेतृत्व तथा जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना अधिकारी सुधीर कृषक और उनकी टीम तथा सभी जनपदों के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार पाने वाला छिंदवाड़ा देश का पहला जिला स्तरीय संगठन है, जिसे 2.5 लाख रुपए के कैश प्राइज के साथ राष्ट्रीय गौरव हासिल हुआ है। इस पुरस्कार का विशेष प्रायोजन रेकिट (डेटॉल और हार्पिक निर्माताओं) द्वारा किया गया।


फिक्की पुरस्कार के लिए नामांकन के दौरान, 11 जून 2025 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकारी निर्णायक समिति के समक्ष नवाचार की प्रस्तुति दी थी। छिंदवाड़ा के वॉश ऑन व्हील्स नवाचार ने ग्रामीण अंचलों में शौचालयों की सफाई और देखभाल की समस्या का अभिनव समाधान प्रस्तुत किया है। मोबाइल इकाईयों के माध्यम से गांव-गांव जाकर शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया गया, जिससे स्थायी स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बनी।


उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जिले के वॉश ऑन व्हील्स नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहना मिल रही है और इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। इस सेवा में संलग्न 45 स्वच्छता साथियों ने अभी तक 40 हजार शौचालय इकाईयों की सफाई कर लगभग 40 लाख रुपये की आय अर्जित की है।


इस नवाचार की उल्लेखनीय उपलब्धियों में यह भी शामिल है कि भोपाल के जंबूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खुले मन से सराहा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अकॉलैड्स जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिका में भी स्थान मिला है। यह दर्शाता है कि छिंदवाड़ा का यह नवाचार पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। निःसंदेह, यह उपलब्धि जिले के स्वच्छता इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। जिसके लिए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार और स्वच्छ भारत मिशन की पूरी टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।

 

MadhyaBharat 24 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.