Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डिवाइडर से टकराई कार चार युवक गंभीर घायल
rajgarh, Car collides with divider, four youths seriously injured

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गाड़गंगा नदी के समीप शुक्रवार अलसुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 के स्टाफ ने खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित गाड़गंगा नदी के समीप भीलवाड़ा राजस्थान से अहमदाबाद तरफ जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार इम्तियाज (40) पुत्र युनुस खां, सिद्वार्थ (30) पुत्र हरीशकुमार, समीर (40)पुत्र विसुभा दर्वा और एजाज(30) पुत्र आरिफखां सभी निवासी अहमदाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के स्टाफ ने घायलों को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बताया गया है कि कार सवार चारों युवक भीलवाड़ा राजस्थान से अहमदाबाद की तरफ जा रहे थे, तभी खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर मामले में जांच शुरु की।

 

MadhyaBharat 26 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.