Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां की चेन लूटी
jabalpur, Bike-borne miscreants, BJP Mandal President
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की मां की चेन लूटने का मामला सामने आया है। शहर के सुभाषचंद्र बोस मंडल के अध्यक्ष अमित राय की मां अनसूइया राय शुक्रवार सुबह अपने घर के समीप से जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने जय प्रकाश नगर दुर्गा मंदिर के पास उनकी चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
 
जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राय की मां अनसूइया रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे अपने जय प्रकाश नगर स्थित आवास के पास बने दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुँचीं, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके सामने आए। मौका देखते ही दोनों लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और पलक झपकते ही फरार हो गए। महिला शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना परिजन को दी गई।


घटना से नाराज भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अधारताल थाने पहुँचे। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से शिकायत पंजीबद्ध कराई गई है। पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
 

 

MadhyaBharat 26 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.