Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बुधनी में नर्मदा घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक डूबे
sehore, Three youths drowned , Budhni

सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहाेर में रविवार सुबह बुधनी के नर्मदा घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। माैके पर माैजूद लाेगाें ने एक युवक काे बचा लिया, जबकि दाे लापता हाे गए। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और गाेताखाेराें की मदद से युवकाें की तलाश में जुट गई। लगातार बारिश के बावजूद लापता युवकों की खोजबीन जारी है।

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले दीवानगंज निवासी नीलेश साहू (25 वर्ष), योगेश साहू(25 वर्ष) और तोरण यादव (25 वर्ष) रविवार सुबह तीनों युवक बाइक से दीवानगंज से सलकनपुर मां विजासन देवी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी नर्मदा घाट पर स्नान करने के लिए तीनाें रूके थे। नहाने के दाैरान अचानक तीनाें गहरे पानी में चले गए। युवकाें काे डूबता देख स्थानीय लाेगाें ने उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे। लाेगाें ने तोरण यादव काे बचा लिया लेकिन नीलेश साहू और योगेश साहू पानी में लापता हाे गए। लाेगाें ने तुरंत पुलिस काे सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार बारिश के बावजूद लापता युवकों की खोजबीन जारी है।
 
बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि नीलेश और योगेश की तलाश जारी है। एसडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दे दी गई है और स्थानीय सहयोग से बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

 

 

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.