Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पुलिस की छापामार कार्यवाही में पांच ट्रको में भरा 1.1 करोड़ का अवैध कबाड़ जप्त
anuppur, Five trucks ,  illegal scrap

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे ग्राम पोड़ी के नजदीक शनिवार-रविवार की रात मोहम्मद सादिक मंसूरी उर्फ जानू कबाड़ी के सांई धर्मकांटा के पास बड़ी मात्रा में लोहे का अवैध कबाड़ व्यापार हेतु 05 ट्रको में भरा जा रहा था जिस पर कोतवाल पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए धारा 35 (1)ड़ बी.एन.एस.एस./303(2) बी.एन.एस. में जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से जप्तशुदा लोहे के कबाड़ एवं सामाग्री के बारे में पूछताछ जारी है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 01 लाख 02 हजार 625 रूपये आकी गई हैं।


एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को सूचना मिलने पर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम एवं सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा की टीम का गठन कर शनिवार-रविवार की रात छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचसी 8719 के चालक 321 वर्षीय जीवन बैगा पुत्र छंगा बैगा निवासी ग्राम बेलिया थाना अमलाई जिला शहडोल, ट्रक क्रमांक सीजी 31 बी 6872 चालक रमेश प्रसाद पुत्र ज्ञानी दास महरा निवासी ग्राम सेमरिया टोला शहडोल, ट्रक क्रमांक एमपी 65 एच 0179 चालक दुर्गेश बैगा पुत्र बिहारी लाल बैगा निवासी ग्राम अमिलिहा थाना चचाई, ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 2640 चालक पुष्पराज सिंह मार्को पुत्र लल्लू सिंह मार्को निवासी चांपा थाना सोहागपुर जिला शहडोल एवं ट्रक क्रमांक यूपी 14 ईटी 1603 के चालक नोहर सिंह उड़के पुत्र बब्बू सिंह उईके निवासी ग्राम पोड़ी थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा ट्रकों में भरा अवैध लोहे के कबाड़ के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर जप्‍ती की कार्रवाई की गई। ट्रको में भरे लोहे का कबाड़ जानू कबाड़ी उर्फ मोहम्मद सादिक पुत्र मोहम्मद मंसूर निवासी अनूपपुर का होना बताया गया।


कोतवाली पुलिस द्वारा 05 ट्रको में लोड लोहे के पाईप, एंगल, पुराना कबाड़, गाटर, लोहे का पुराना कबाड़, चादर, पुरानी साईकिले एवं अन्य कबाड़ कुल कीमती 25,02,625 रूपये का एवं 05 ट्रक कुल कीमती 76,00,000 रूपये कुल कीमती 1,01,02,625 रूपये की संपत्ति प्रकरण पर धारा 35 (1)ड़ बी.एन.एस.एस. /303(2) बी.एन.एस. में जप्त कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से जप्तशुदा लोहे के कबाड़ एवं सामाग्री के बारे में पूछताछ जारी है।

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.