Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगत सिंह लता मंगेशकर और डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को किया याद
bhopal, Chief Minister, remembered Bhagat Singh
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी शहीद भगत सिंह और लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्‍हें याद करते हुए नमन किया। साथ ही हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि मां भारती के अमर सपूत, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान स्वतंत्रता संग्राम का असाधारण अध्याय है, जो हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर कोकिला लता जी को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न से सम्मानित, स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी जी को जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता दीदी की मधुर आवाज का सम्मोहन आज भी हमारी स्मृतियों में है। भावी पीढ़ियों के लिए भी वे युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

डॉ. स्वामीनाथन का स्‍मरण करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारत में आधुनिक कृषि के प्रणेता, हरित क्रांति के जनक भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत माता के सपूत स्व. डॉ. स्वामीनाथन के अथक प्रयासों और कृषि क्षेत्र में अग्रणी योगदान ने ही भारत को अन्न सुरक्षा में एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को सरल और अधिक लाभदायक बनाने के लिए डॉ. स्वामीनाथन का अहम योगदान रहा।

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.