Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सड़क के बीच खड़ी कार से टकराई बाइक पांच माह की गर्भवती की मौत
balaghat,   pregnant woman dies,  bike collides

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकोड़ी और डोंगरिया के बीच रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सड़क के बीचाें बीच खड़ी कार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला की माैत हाे गई, जबकि पति घायल हाे गया। दंपति के साथ माैजूद दाे साल का बेटा सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
 
जानकारी अनुसार गोंदिया जिले के कटंगीकला निवासी अजय पुत्र जयचंद मुसकुसरे (28) अपनी पत्नी दीपा मुसकुसरे (30) और दो वर्षीय पुत्र हार्दिक के साथ मोटरसाइकिल से बिरसोला (लालबर्रा) अपने ससुराल आया था। रविवार सुबह वह परिवार के साथ अपने घर कटंगीकला लौट रहा था। इस दाैरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकोड़ी और डोंगरिया के बीच अजय की बाइक की टक्कर रोड के बीचो-बीच खड़ी कार क्रमांक- सीजी 04 क्यूजे 7049 से हो गई। कार के पिछले हिस्से से मोटरसाइकिल टकराने से अजय, पत्नी दीपा और बालक हार्दिक दूर जा गिरे। दीपा सिर के बल गिर पड़ी। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। हादसे में महिला के पति को गंभीर चोट आई है। अजय ने बताया कि वह उसके साले महेंद्र दखन्नवार की शादी जुड़ने वाली थी। रिश्ता तय करने के लिए वह परिवार के साथ ससुराल आया था। शादी तय होने में समय था और सोमवार को गोंदिया के एक अस्पताल में पत्नी की सोनोग्राफी करानी थी। इसलिए वह अपने घर लौट रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार चालक ने सड़क पर बीचो-बीच अपनी कार खड़ी रखी थी, जिसे देखकर हड़बड़ा गया और हादसा हो गया। बताया गया कि अजय गोंदिया जिला परिषद के डिप्टी सीईओ का निजी चालक है।
 
 
 

 

 

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.