Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जिपं सदस्य ने छात्रवृत्ति का 2.25 लाख के गबन का लगाया आराेप
bijapur, Zilla Panchayat member ,alleges embezzlement
बीजापुर । जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपारा, गुडसाकल, बिरियाभूमि व आदवाड़ा के आश्रम-छात्रावासों का जिपं सदस्य लच्छूराम मोड़ियम ने रविवार काे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम-छात्रावासों में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते कहा कि 50 सीटर आदवाड़ा आश्रम में केवल 6 बच्चे मौजूद हैं। इसके अलावा आश्रम अधीक्षक व भृत्य भी अनुपस्थित हैं। बीते 6 महीनों से यही हालात बने हुए हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाते कहा कि मंडल संयोजक शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक ने मिलकर 44 अनुपस्थित बच्चों के नाम पर मिलने वाली छात्रवृत्ति में से लगभग 2.25 लाख रूपये का गबन कर लिया है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह राशि आदिवासी बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए दी जाती है, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है। लच्छूराम मोडियम ने कहा कि शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक आदिवासी बच्चों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि आदवाड़ा सहित भैरमगढ़ ब्लॉक के सभी आश्रमों और छात्रावासों में दर्ज बच्चों की वास्तविक उपस्थिति की जांच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

 

MadhyaBharat 28 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.