Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, TMC का दावा- हटे वोटों से कम था कई सीटों पर जीत का अंतर.   बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सत्ता के लिए कांग्रेस किसी को भी धोखा दे सकती है .   विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   मंत्री के दौरे में खुली अस्पताल की बदहाली, रूम फ्रेशनर से छिपाई गई दुर्गंध.   इंदौर में बस पार्किंग में भीषण आग ,वेल्डिंग के दौरान हादसा, 5 बसें जलकर खाक.   75 साल की मां ने किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   कई SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी, 33 जिलों में तबादलों की तैयारी.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.  
मप्र के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की मां का निधन
narsihpur,  Prahlad Singh Patel
नरसिंहपुर । मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और नरसिंहपुर विधायक प्रह्लाद सिंह पटेल तथा पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की माता यशोदाबाई पटेल का रविवार देर रात निधन हो गया।
 
वे पिछले एक हफ्ते से बीमार थीं और जबलपुर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यह जानकारी मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी। मंत्री पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मेरी प्रेरणा और शक्ति देनेवाली पूज्यनीय माता जी ने श्रीधाम (गोटेगांव) में रात्रि 3:20 बजे बजे अंतिम सांस ली। मां ने मां को अपनी गोद में स्थान दिया। परिजनों ने बताया कि अंतिम यात्रा आज गोटेगांव स्थित निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मंत्री प्रह्लाद पटेल की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रह्लाद सिंह पटेल की माताजी को माता रानी चरणों में स्थान दे और उन्हें मोक्ष प्रदान करें। उनका निधन 88 साल में हुआ है। प्रह्लाद सिंह पटेल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.