Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दुर्गा पंडाल में घुसा पिकअप वाहन नौ श्रद्धालु घायल
seoni, Pickup vehicle, Durga pandal
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में थाना डूंडासिवनी क्षेत्र के ग्राम बेलगांव में रविवार रात दुर्गा पंडाल में बड़ा हादसा हो गया। आरती के बाद अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पंडाल में घुस आया और श्रद्धालुओं को रौंदते हुए प्रतिमा से टकरा गया। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रतिमा भी खंडित हो गई।
 
डूंडासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने सोमवार की सुबह जानकारी दी कि
आरोपित चालक गौरीशंकर गौतम (निवासी बेलगांव) अपनी महिन्द्रा पिकअप (क्रमांक एमपी 53जीए 0669) लेकर पंडाल पहुंचा था। वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था। आरती समाप्त होने के बाद उसने लापरवाही व तेज गति से पिकअप स्टार्ट की और सीधे पंडाल में घुस गया।

हादसे में घायल हुए लोगों में महानंद राहगडाले (40), परमानंद राहगडाले (32), तिजूलाल विश्वकर्मा (32), कविता इनवाती (21), राजेन्द्र राहगडाले (20), राधिका पुसाम (15), अंश (6), आर्यन (3) और वंश (6) शामिल हैं। सभी को पैरों, पसली, कमर व सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपित चालक गौरीशंकर को भी चोटें पहुंची हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। आरोपित गौरीशंकर को हिरासत में लेकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना में प्रयुक्त पिकअप को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है।
डूंडासिवनी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 466/2025 दर्ज कर आरोपित गौरीशंकर गौतम पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.