Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रदेश में पौने दो साल में ढाई हजार से ज्यादा गायों की मौत पांच लाख लापता : दीपक बैज
raipur, cows have died , Deepak Baij

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा क‍ि प्रदेश में लगातार गायों की मौत और तस्करी की जा रही है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की घोषणा किया है।

दीपक बैज ने दावा किया कि राज्य से पांच लाख गायें लापता हो गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह गायें कहां गईं और क्या इनके पीछे भाजपा नेताओं की संलिप्तता है। बैज ने पूछा कि गौ रक्षक संगठन और भाजपा के सहयोगी संगठन इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए 10 हजार गौठानों को भाजपा ने बंद कर दिया, जिससे गौवंश की स्थिति बिगड़ी। समोदा गांव में तीन दिनों में 40 गायों की भूख से मौत का मामला सामने आया है। इसी तरह खरोरा और गुल्लू गांव में भी कई मौतें हुईं। कांग्रेस ने इसकी जांच के लिए समिति गठित कर दी है।

बैज ने आरोप लगाया है कि भाजपा केवल गौ माता के नाम पर राजनीति करती है, जबकि हकीकत यह है कि पौने दो साल में ढाई हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है।दीपक बैज ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया क‍ि भूख से 1200 से अधिक मौतें, सड़क हादसों में 850 से ज्यादा मौतें एवं जहरीला पदार्थ खाने से 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।


दीपक बैज ने भाजपा से जवाब मांगते हुए कहा कि अगर सचमुच गौ माता की चिंता है तो तस्करी रोकने और गौठानों को दोबारा शुरू करने की जिम्मेदारी निभाएं।

 

 

MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.