Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अबूझमाड़ के जंगल में नक्सली डंप बरामद
narayanpur, Naxalite dump recovered, Abujhmad forest
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर (अबूझमाड़ ) के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में आज साेमवार काे तलाशी अभियान के दाैरान सुरक्षाबलाें ने कोड़लियर मिचिंगपारा के जंगल में बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया है। 
नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि जिला बल, आईटीबीपी 53वीं बटालियन और बीडीएस  की संयुक्त टीम  आज सुबह आईईडी की आशंका होने पर  तलाशी अभियान चलाया, अभियान में संयुक्त टीम ने नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री, लिथियम बैटरी, बूबी ट्रैप स्विच, वॉकी-टॉकी चार्जर, बैटरी वायर, नक्सली वर्दी और नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है । इससे पूर्व 25 सितंबर को कोडलियार क्षेत्र से ही डी-माइनिंग और सर्चिंग अभियान के दौरान पहाड़ी इलाके में पांच-पांच किलो वजनी पांच कुकर कमांड आईईडी बरामद किया गया था।
एसपी गुड़िया ने आगे बताया कि ये नक्सली सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक लगाते हैं। पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सघन सर्चिग और डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। 
 
 
MadhyaBharat 29 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.