Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गुना में प्रोपेन गैस से भरा टैंकर पलटा
guna,   tanker   propane gas, overturned
गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ग्वालियर-गुना नेशनल हाईवे पर प्रोपेन गैस से भरा एक टैंकर पलट गया। धरनावदा थाना इलाके में हुए इस हादसे के बाद टैंकर पलटते ही उसमें से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में ड्राइवर टैंकर के नीचे ही दब गया, जिसे निकालकर अस्पताल भेजा गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह टैंकर को सीधा किया जा सका। गुना कलेक्टर भी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे और टैंकर को सीधा कर जाम खुलवाने के लिए किए जा रहे प्रयास का जायजा लिया।
 
 
जानकारी के अनुसार, टैंकर गुना से ग्वालियर की ओर जा रहा था। धरनावदा थाना क्षेत्र में ग्रीन माउंटेन रिसॉर्ट के पास यह अनियंत्रित होकर फोर लेन सड़क के बीच में ही पलट गया। टैंकर का ड्राइवर उसी के नीचे फंस गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंकित सोनी, एसडीएम शिवानी पांडे, एसडीओपी दीपा डोडवे और तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा समेत कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सबसे पहले ड्राइवर को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद आसपास की सुरक्षा घेराबंदी कर दी गई। टैंकर से लगातार गैस का रिसाव होते देख प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) से विशेष फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलवाया। उनकी निगरानी में क्रेन की मदद से बुधवार सुबह टैंकर को सीधा किया गया। विशेष टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गैस रिसाव पर नियंत्रण पाने के लिए तात्कालिक उपाय किए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया। इसके चलते हाईवे पर करीब तीस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री व वाहन चालक कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। बुधवार सुबह 9:30 बजे तक भी जाम नहीं खुल सका। कई यात्रियों को ट्रेन पकड़ना थी लेकिन जाम में फंसने की वजह से उनकी ट्रेन भी छूट गई। हालांकि पुलिस-प्रशासन की त्वरित और शांत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
 

 

MadhyaBharat 1 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.