Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गांधी जयंती पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे 111 कैदी होंगे रिहा
bhopal, 111 life-sentenced prisoners , Gandhi Jayanti
भोपाल । मध्य प्रदेश की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 111 कैदियों को आज गुरुवार को महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के मौके पर रिहा किया जा रहा है, इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। जेल विभाग की रिहाई नीति के तहत इन सजायाफ्ता कैदियों को विशेष माफी देकर रिहा किया जा रहा है।


जेल महानिरीक्षक (सुधारात्मक सेवाएं) डॉ. वरुण कपूर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा आजीवन कारावास से दंडित इन 111 कैदियों के अच्छे आचरण को देखते हुए रिहा करने का निर्णय लिया गया है। इनमें बलात्कार, पाक्सो आदि के प्रकरण से दंडित किसी भी बंदी को माफी नहीं दी गई है। रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में निरुद्ध रहते हुए टेलरिंग, कारपेंटरी, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन निर्माण सामग्री आदि का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे रिहा होने के बाद वे जीविकोपार्जन के साधन अर्जित कर सकें।


उन्होंने बताया कि जिन कैदियों को रिहा किया जा रहा है, वे 14 अलग-अलग जेलों में बंद है। भोपाल और सागर में स्थित केंद्रीय जेल से 18-18 कैदियों को छोड़ा जाएगा। इसके अलावा रीवा केंद्रीय जेल से 12, इंदौर केंद्रीय जेल 11, नर्मदापुरम से 10, उज्जैन और ग्वालियर सेंट्रल जेल से 7-7, सतना और जबलपुर केंद्रीय जेल से 6-6, बड़वानी और नरसिंहपुर से 5-5, इंदौर जिला जेल से 3, आलीराजपुर जिला जेल से दो और टीकमगढ़ जिला जेल से एक कैदी को रिहा किया जाएगा। जेल महानिरीक्षक डॉ. कपूर ने रिहा होने वाले बंदियों से आह्वान किया है कि वह रिहाई के पश्चात अपराध से विरत रहकर अपने परिवार और समाज में पुनर्स्थापित होंगे तथा अपने परिवार, समाज एवं प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

 

MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.