Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं
bhopal, Chief Minister,Rashtriya Swayamsevak Sangh

भाेपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। संघ प्रारंभ से ही राष्ट्रभक्ति और सेवा का पर्याय रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं दी है।

 

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में लिखा तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें... राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण के प्रेरणा-केंद्र 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण है कि आज 'संघ शताब्दी' के साक्षी बन रहे हैं। इस यात्रा में मध्यप्रदेश का भी अप्रतिम योगदान है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने आगे कहा @RSSorg ने स्थापना काल से जन-जन में राष्ट्रीय चेतना और दायित्वबोध का संचार कर भारत को एक स्वर्णिम व विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। हमें गर्व है कि इस एक सदी में भारत का जो भव्य पुनर्निर्माण हुआ है, उसकी नींव में भी संघ है, प्राचीर में भी संघ है और शिखर पर भी संघ का ही प्रकाश है। वन्दे मातरम्!

 
MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.