Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महात्मा गांधी ने अहिंसा और स्वदेशी के मूल सिद्धांत के आधार पर भारत को आजाद कराया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Mahatma Gandhi, Chief Minister Dr. Yadav

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरूवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और स्वदेशी के मूल सिद्धांत के आधार पर भारत को आजाद कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

 

भारत के वर्तमान स्वरूप को खड़ा करने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराकर भारतीय लोगों का स्वाभिमान आसामान तक ऊंचा उठाया। दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए ही महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने की अलख जगा दी थी। देशभर के लोगों का समर्थन जुटाया और स्वदेशी के भाव को लेकर विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर स्वदेशी की अलख जलाई। भारत आज जिस स्वरूप में खड़ा है, उसमें अहम भूमिका महात्मा गांधी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी के स्वदेशी को अपनाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से आज दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। सच्चे अर्थों में स्वदेशी के मूल मंत्रों के आधार पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार भी कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को तैयार है।


प्रधानमंत्री माेदी, गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आजादी के आंदोलन के समय ही महात्मा गांधी ने स्वदेशी की जो अलख जगाई थी, उसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ाकर लोगों को स्वदेशी से जुड़ने का अभियान चला रहे हैं। स्वदेशी का यह अभियान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका अदा करेगा। प्रधानमंत्री, महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। आप सभी स्वदेशी को अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।


इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महापौर मालती राय एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.