Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
korba,   woman was hit , villagers blocked

कोरबा ।  छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र के कपोट में आज गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिलासपुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर  सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। इस दौरान तीन घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवलडीह आश्रित गांव निवासी जमुना बाई पूर्ति (35) सुबह करीब 6 बजे खेत में काम करने जा रही थी। इसी दौरान जब वह कपोट के पास नेशनल हाईवे को पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी जितेन यादव और चैतमा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुख्य सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने पाली तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। प्रशासन ने मृतका के परिजनों को तत्काल सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये प्रदान किए। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल पाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 
MadhyaBharat 2 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.