Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खंडवा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार
bhopal, Last rites, Khandwa accident
भोपाल/खंडवा । मध्‍य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान डैम के बैकवाटर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से जान गंवाने वाले 11 लोगों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में शामिल होने आसपास के गांव के लोग भी पाडलफाटा गांव पहुंचे। प्रशासन ने भी संवेदनशील स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडलफाटा गांव के लोग गुरुवार शाम को ग्राम अर्दला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई, जिससे इस हादसे में आठ बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें नौ साल के बच्चे से लेकर 25 साल तक के युवा हैं। पंधाना क्षेत्र में पाडलफाटा गांव से ही एक साथ 11 लोगों मौत होने से सभी विचलित हैं। पंधाना सहित पूरे जिले में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

शुक्रवार को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शवों को एक-एक कर एम्बुलेंस से पाडलफाटा गांव लाया गया, जहां इन सभी मृतकों का अंतिम संस्‍कार किया गया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पाडलफाटा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
 
एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर और डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान मौके पर मौजूद हैं। पाडलफाटा गांव में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, पंधाना विधायक छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन तनवे मृतकों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी और जिला पंचायत सदस्य मनोज भरतकर भी गांव पहुंचे हैं। ये सभी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने की जानकारी मिली है। वे शाम 5 बजे तक मृतकों के परिजनों से मिलने गांव आएंगे। इधर, पुलिस और प्रशासन ने मुख्‍यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.