Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार के पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत
katihar, Four youths died, Purnia, Bihar
कटिहार । बिहार में पूर्णिया जिले के जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, इनमें से 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
 
स्थानीय कसबा थाना पुलिस के अनुसार मृतक और घायल युवकों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा निवासी के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया में स्थित एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल भी मिला है।
 
कसबा थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने बताया कि सभी युवक दशहरा मेला देखने कसबा आए हुए थे और माला देखकर लौटते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
 
ट्रेन हादसे के मृतकों की पहचान
 
जिगर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता राजेश ऋषि
सिंटू कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता अनमोल ऋषि
कुलदीप कुमार, उम्र 14 वर्ष पिता हरिनंदन ऋषि
सुंदर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव ऋषि
 
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवकों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला।
MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.