Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारी बारिश की चेतावनी
raipur, Heavy rain warning ,   Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में गुरूवार रात से ही बारिश जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । जबकि सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक यानी शुक्रवार और शनिवार को वर्षा संबंधित गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की स्थिति निर्मित नहीं होगी। हल्की से मध्यम बारिश अथवा बूंदाबांदी की स्थिति ही रहेगी।
गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश के सभी स्थानों में तापमान 35 डिग्री से कम ही रहा।सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया। यहां पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा में 19.6 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 31.5 डिग्री रहा।

 

MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.