Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
रायगढ़ में दशहरे की रात बुजुर्ग सास और दामाद की हत्या
raigarh, Elderly mother-in-law , Dussehra night
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गाँव में बीती रात दशहरे के दिन सास और दामाद की हत्या कर दी गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर देर रात थाना प्रभारी कुमार गौरव ने तत्काल एसडीओपी सिद्धांत तिवारी को मामले से अवगत कराया। गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने आज शुक्रवार सुबह मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू की। प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना गया है।
घरघोड़ा थाना थाना प्रभारी कुमार गाैरव ने बताया कि रायकेरा गाँव के माझा पारा मोहल्ले में में बीती रात दशहरे के दिन  अज्ञात कारणों से 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उनके दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल पाई गई, जिसे तुरंत टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। 
ग्रामीणों के अनुसार, सुकमेत सिदार को हाल ही में एनटीपीसी से मुआवज़ा राशि मिली थी। जिससे पैसों के विवाद को इस दोहरी हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे गाँव में भय का माहौल बना दिया है। 
 
MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.