Since: 23-09-2009

  Latest News :
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   खामेनेई के निधन पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान बना विवाद का कारण.   अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप.   इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026.   फ्री स्मार्ट मीटर का वादा टूटा, अब उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ.   ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.   800 साल पुराना मोहदेश्वर नाथ मंदिर: साल में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार.   हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला: 13 दोषियों को 7 साल की सजा.  
रायपुर के महादेव घाट पर मां दुर्गा की 176 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
raipur, 176 idols of Goddess Durga ,Mahadev Ghat

रायपुर । राजधानी रायपुर के महादेव घाट के निकट निगम के निर्मित कुंड में गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु परिवारों के साथ देवी मां को विदाई देने पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से प्रतिमाओं को कुंड में विसर्जित किया।

 

उल्‍लेखनीय है क‍ि शहर में पांच सौ से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। गुरुवार को विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्त समूह बनाकर झांकियों और गीत-संगीत के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। विसर्जन कुंड पर पहुंचते ही मां की जयकारों से पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा।


निगम प्रशासन ने इस अवसर पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। विसर्जन स्थल पर जोन की टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से 5 अक्‍टूबर सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं महादेवघाट विसर्जन कुंड स्थल कर निरीक्षण अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने अधिकारियों को व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

MadhyaBharat 3 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.