Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 6 अक्टूबर को निकालेगी विशाल ट्रैक्टर मार्च
mandsour,Congres, farmers
मंदसौर । मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों की समस्याओं और खरीफ फसलों का उचित मुआवजा न मिलने को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग व जिला किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 06 अक्टूबर को मंदसौर शहर में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च दोपहर 12 बजे गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा।


जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह चौहान तथा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ललित चंदेल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन किसानों को खरीफ फसलों का वाजिब दाम और मुआवजा दिलाने के साथ-साथ अन्य किसान हितैषी मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। फसलों के मुआवजे की प्रक्रिया भी जटिल है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। इन सब समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मिलकर कलेक्ट्रेट पर आवाज उठाएंगे।


उन्होंने बताया कि आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्रीगण सुभाष सोजतिया, नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायकगण नवकृष्ण पाटिल, पुष्पा भारती, भारतसिंह दीपाखेड़ा सहित जिलेभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपल संचेती, सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, अजा विभाग जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल सहित विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। नेताओं ने जिलेभर के अन्नदाता किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रैक्टर मार्च आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

 

 

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.