Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल गौ मांस तस्करी मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की चेतावनी
bhopal, BJP MLA Rameshwar Sharma, issues warning

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौ तस्करी का मामला सामने आने के बाद इस पर हूजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन कान खोल कर सुन ले, अब रजिस्ट्रेशन को लेकर गौ हत्या करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।

 


रामेश्वर शर्मा ने शनिवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी पुलिस प्रशासन से कहना चाहता हूं, खासकर भोपाल और रायसेन से कहना चाहता हूं के जिस तरीके से बहुत सारे गौकशी के मामले लगातार आ रहे हैं। हाल ही में ऐशबाग में घटना घटित हुई। अब अब्दुल्लागंज, मंडीदीप से गाय को काटकर भोपाल में तस्करी की जा रही है। यह पुलिस की जवाबदारी है जो गौ तस्करी कर रहे हैं, गौ हत्या कर रहे हैं और कौन-कौन खरीद रहे हैं, कहां से किसने गाय चोरी की, कैसे लाए, कौन कौन शामिल हैं, सबको ट्रेस करें।

 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि केवल एक-दो पर प्रकरण कायम करना पर्याप्त नहीं है। उन सभी को पुलिस अपराधी बनाये। सब पर NSA की कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि गौ हत्यारों के हौसलों को कुचलना पड़ेगा, तोड़ना पड़ेगा। गौहत्या करने वालों के हाथ-पैर भी तोड़ो और मकान तोड़ने की भी कार्रवाई करो। गौहत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये सांप्रदायिकता पर हमला है। माता रानी का विसर्जन चल रहा है करोड़ हिंदू सड़क पर है और ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कसाइयों के मकान तोड़ो हाथ पांव तोड़ो और तोड़ना पड़ेगा। एक दो अपराधियों से काम नहीं चलेगा। पुलिस प्रशासन कान खोल कर सुन ले, गौ हत्या करने वाले अब बक्शे नहीं जाएंगे।

 

 

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.