Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
new delhi, Congress acted , US instructions

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रवक्त गौरव भाटिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एक साक्षात्कार में पी. चिदंबरम ने कहा था कि मुंबई में 26/11 हमले के बाद पूरी दुनिया नई दिल्ली पर दबाव बना रही थी कि युद्ध न किया जाए और विदेश मंत्रालय की सलाह के बाद सरकार ने कार्रवाई को टाल दिया। संप्रभुता का पहला सबक यही है कि बाहरी ताकतें हमारे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार में मंत्री रहे पी. चिदंबरम ने कहा कि मनमोहन सरकार ने निर्णय लिया कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद कोई आक्रमण या युद्ध नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के दो-तीन दिन बाद अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, ओडालिजा राइज भारत आईं और उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि कृपया इस पर प्रतिक्रिया न दें और मनमोहन सिंह की सरकार ने प्रतिक्रिया नहीं दी। मुंबई में हुए इस हमले में 175 लोगों की मौत हो गयी थी, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस शासन के दौरान 26/11 के हमले के बाद जब भारत कड़ी प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहा था, सोनिया गांधी वाशिंगटन से निर्देशों का इंतज़ार कर रही थीं। यह एक समझौतावादी और कमज़ोर कांग्रेस-यूपीए सरकार की विदेश नीति थी। आज चिदंबरम ख़ुद ये गंभीर खुलासे कर रहे हैं और मनीष तिवारी भी मानते हैं कि ये गहरी चिंता का विषय हैं।
भाटिया ने पूछा कि राहुल गांधी कहाँ हैं? उनकी प्राथमिकताएँ क्या हैं? भारत के साथ खड़े होने के बजाय, उसके ख़िलाफ़ साज़िशें रचना? उन्होंने कहा कि जब देश आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा था, तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल दिन में तीन बार अपने सूट बदलने में व्यस्त थे। कांग्रेस सरकार के दौरान, उनकी प्राथमिकता यह नहीं थी कि भारत आतंकवाद का कड़ा जवाब कैसे दे, बल्कि यह थी कि इस पर एक फिल्म कैसे बनाई जाए। निर्देशक और निर्माता रेकी में व्यस्त थे।

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.