Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रियंका गांधी ने वायनाड के पुनर्वास को लेकर केंद्र से फिर की अपील
new delhi, Priyanka Gandhi ,Wayanad

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद स्थानीय लोगों के पुनर्वास को लेकर केंद्र सरकार से एक बार फिर अपील की है।
वायनाड की सांसद प्रियंका ने एक्स पोस्ट में केंद्र की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए नाराजगी जताई और कहा कि वायनाड के लोगों ने एक विनाशकारी त्रासदी का सामना किया है, जिसके लिए करुणा, निष्पक्षता और तत्काल राहत की आवश्यकता थी। केरल सरकार ने भूस्खलन और आपदा के बाद क्षेत्र के पुनर्निमाण के लिए 2221 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने मात्र 260 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए, जो कि वास्तविक जरूरत का केवल एक छोटा हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घर, आजीविका और प्रियजनों को खो दिया, वे प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद सार्थक सहायता की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें केवल उपेक्षा का सामना करना पड़ा। राहत और पुनर्वास को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। मानवीय पीड़ा को राजनीतिक अवसर नहीं माना जा सकता और वायनाड के लोग न्याय, समर्थन और सम्मान के हकदार हैं।

MadhyaBharat 4 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.