Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ज्योत्सना चरणदास महंत कोयला एवं इस्पात समिति की सदस्य नियुक्त
korba, Jyotsna Charandas, Steel Committee

कोरबा । भारत सरकार द्वारा संसदीय समिति “कोयला और इस्पात   का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित कांग्रेस सांसद डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत को समिति की सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
संसदीय समितियों का गठन लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किया जाता है, जो मंत्रालयों के कार्यों की गहराई से समीक्षा कर नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करती हैं। कोयला और इस्पात समिति देश के ऊर्जा, खनन और इस्पात उद्योग से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण स्थायी समितियों में से एक है। यह समिति कोयला मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय से संबंधित नीतियों, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की निगरानी करती है, साथ ही संसाधनों के कुशल दोहन, पर्यावरणीय संरक्षण तथा श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर भी सरकार को सुझाव देती है।

डॉ. महंत की नियुक्ति को लेकर कोरबा सहित पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे कोरबा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। कोरबा देश का ऊर्जा केंद्र कहा जाता है, जहाँ एसईसीएल  जैसी कोयला कंपनी और कई प्रमुख तापविद्युत परियोजनाएँ संचालित हैं। ऐसे में डॉ. महंत का इस समिति में सदस्य बनना कोरबा क्षेत्र की समस्याओं और अपेक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने का अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि— “यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी का विषय है। मैं कोरबा और पूरे छत्तीसगढ़ के कोयला मजदूरों, खनन प्रभावित परिवारों और उद्योग क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से रखूंगी।”

उनकी इस नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि कोयला व इस्पात क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के हितों को नई दिशा और प्रोत्साहन मिलेगा।

 

 

MadhyaBharat 5 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.