Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत माता को ‘डायन’ कहने वाले का पुलिस ने निकला जुलूस
vidisha, Police took out a procession, Mother India a
विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी स्मारक सिक्के में दर्ज भारत माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। हिंदू समाज में आक्रोश बढ़ने के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित असद खान जिलानी को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश किया। आरोपी से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।


दरअसल, सिरोंज निवासी चक्रेश श्रीवास्तव ने स्मारक सिक्का जारी होने पर फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। इसी पर असद ने भारत माता के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते हुए लिखा कि इस डायन की पूजा तमाम पिशाच करें। इस पर स्थानीय नागरिकों और संगठनों में तीखा आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय चौरसिया को सौंपते हुए आरोपित पर राष्ट्रद्रोह और रासुका की कार्रवाई की मांग की।


इसी बीच थाना प्रभारी विमलेश राय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपित असद खान को जुलूस के रूप में पुलिस थाने से न्यायालय ले जाया गया। इस दौरान सड़क पर जिलानी कान पकड़कर माफी मांगते चल रहा था और भारत माता की जय के नारे भी लगा रहा था। अगल-बगल बड़ी संख्या में पुलिस के जवान चल रहे थे। पुलिस के जुलूस के पीछे शहर के लोग भी थे, जो वीडियो बना रहे थे।


शनिवार को दिन भर जिलानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। थाना प्रभारी विमलेश राय ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपित असद खान जिलानी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

MadhyaBharat 5 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.