Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
भेड़ाघाट में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव आज से
jabalpur, Two-day Narmada Festival , Bhedaghat
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में माँ नर्मदा की गोद मे बसे संगमरमरी सौंदर्य के लिए मशहूर पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आज रविवार को शाम सात बजे नर्मदा महोत्सव का भव्य शुरुआत होने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में धुआंधार जलप्रपात के समीप मुक्ताकाशी मंच पर भजनों की सरिता बहेगी। इसके साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम पर केन्द्रित नृत्‍य नाटिका भी प्रस्‍तुत की जायेगी एवं स्‍थानीय कलाकारों द्वारा भरतनाटयम और शास्‍त्रीय गायन प्रस्‍तुत किया जाएगा। वहीं, राजस्‍थानी लोक नृत्‍य कालबेलिया चरी और घूमर का आनंद भी नर्मदा महोत्‍सव में दर्शक ले सकेंगे।


जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सीईओ पीयूष दुबे ने बताया कि नर्मदा महोत्सव का यह लगातार 22वां वर्ष है। नर्मदा महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण "हर हर शंभु" फेम पूरी की अभिलिप्सा पांडा के भजन होंगे, वहीं दूसरे दिन 6 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या में मधुबनी की मैथिली ठाकुर और पँजाब के लखवीर सिंह लक्खा अपनी सुरीली और खनकती आवाज में भजनों का गायन कर भक्ति रस की सरिता बहाएंगे।


नर्मदा महोत्सव के पहले दिन का आकर्षण-
उन्होंने बताया कि नर्मदा महोत्सव के पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 7 बजे माँ नर्मदा की पूजा अर्चना से शुरू होगी। पहले दिन के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीक करेंगी। राज्य सभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, विधायकगण अजय विश्नोई, नीरज सिंह,लखन घनघोरिया, सुशील तिवारी इंदु, संतोष वरकड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।


नर्मदा महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शाम 7.30 बजे कटनी के युवराज सिंह के शास्त्रीय गायन से होगी। शाम 7.45 बजे जबलपुर की कामना नायक एवं उनके समूह के कलाकारों द्वारा भरतनाट्यम एवं रात 8 बजे से राजस्थान के जवाहरनाथ एवं समूह द्वारा कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। पुरी की अभिलिप्सा पांडा द्वारा भजनों का गायन रात 8.15 बजे से प्रारंभ होगा।


मैथिली ठाकुर और लखवीर सिंह लक्खा के भजन होंगे दूसरे दिन का आकर्षण-
नर्मदा महोत्सव के दूसरे और समापन दिवस 6 अक्टूबर को भी शाम 7 बजे नर्मदा पूजन, अतिथियों के स्वागत व दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह होंगे। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह एवं डॉ अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु एवं भेडाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष चतुर सिंह विशिष्ट के रूप में मौजूद रहेंगे।


दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में शाम 7.30 बजे संस्कार भारती जबलपुर की ओर से कमलेश यादव एवं उनके समूह द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जायेगी। शाम 7.45 बजे राजस्थान के जवाहर नाथ ग्रुप द्वारा चरी और घूमर नृत्य की प्रस्तुत किये जाएंगे। रात 8.05 बजे से मधुबनी की मैथिली ठाकुर तथा रात 9 बजे से पंजाब के लखवीर सिंह लक्खा द्वारा भजनों का गायन होगा।


नर्मदा महोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन स्थल पर व्यंजन मेला का आयोजन किया जायेगा तथा हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। शरद पूर्णिमा पर भेडाघाट में धुआंधार जलप्रपात के समीप बने मुक्ताकाशी मंच पर दोनों दिन शाम 7 बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजनों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

 

MadhyaBharat 5 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.