Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुना से आए दंपति ने मुख्यमंत्री निवास के सामने की आत्मदाह की कोशिश
bhopal,   couple from Guna ,attempted self-immolation
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में साेमवार दाेपहर काे गुना जिले से आए दंपति ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की। दंपति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया और हादसा टल गया। श्यामला हिल्स थाना पुल‍िस दंपति को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
 
दरअसल पीड़ित दंपति देवकीनंद सोनी और उनकी पत्नी साेमवार काे गुना से भाेपाल मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री निवास के सामने अचानक पति-पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़लकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आग लगाने से पहले दंपति को पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि दुकान विवाद को लेकर गुना पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनकी शिकायत आवेदन पर गुना कोतवाली टीआई ने कोई कार्रवाई नहीं की। उलटे फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। दंपति का आरोप है कि दुकान विवाद में गुना पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ गुंडागर्दी की है, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। देवकीनंद सोनी का आरोप है कि उन्होंने गुना टीआई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायती आवेदन दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी, क्योंकि बार-बार आवेदन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। फिलहाल पुलिस ने दंपति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.