Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में गौमांस से भरी कार जब्त घेराबंदी कर पकड़ा
bhopal,   beef was seized , carried out

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गौमांस से भरी एक कार को जब्त किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर से मिली सूचना पर वाहन की घेराबंदी की। इस दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 
 
जानकारी के अनुसार, घटना विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। साेमवार सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जब्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से गाय का सिर, पांव, खाल और करीब एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद किया गया। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया और मामले की गहराई से जांच की मांग की। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि फिलहाल, वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 
 
MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.