Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में गरज-चमक
raipur, Thunderstorms , Chhattisgarh

रायपुर । मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर में तेज बारिश हुई। आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 10 दिन देरी से जाने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा 49.3 मिमी सुकमा जिले में दर्ज की गई। दोरनापाल में 5 सेंटीमीटर, कुसमी में 4, दौरा कोचली, लोरमी, देवभोग, भैसमा, सुकमा, छाल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं अंबिकापुर, मर्दापाल, खरसिया, महासमुंद, राजिम, बैकुंठपुर, कटेकल्याण, कटघोरा, अमलीपदर 2 में वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों से झारखंड होते हुए उत्तर ओडिशा तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। वहीं तटीय आंध्रप्रदेश से रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर सुबह की द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है।

MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.