Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 34 गुना की बढ़ोत्तरी विष्णु सरकार के सुशासन का परिणाम है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज साेमवार काे नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, राज्य के खनिज राजस्व में 25 सालों में 34 गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने के लिए संसाधनों के उपयोग के लिए समीक्षा की गई। और नई औद्योगिक नीति से निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया। साथ ही कृषि और युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में पद हथियाने के लिए होड़ मची हुई है। इस लड़ाई के चलते इनके कार्यकर्ताओं में घोर निराशा छाई हुई है, वहीं जनहित के रचनात्मक कार्य नहीं होने से जनता भी इनसे दूर जा चुकी है। जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है।


साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कफ सिरफ के मामले को लेकर सचेत है।एहतियातन कदम उठाए जा रहे है। सरकार के संज्ञान में यह मामला है। उन्होंने कहा कि, विभिन्न प्रदेशों में जो कफ सिरफ की छत्तीसगढ़ में आपूर्ति नहीं है। इसलिए डरने की बात नहीं है।

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि, प्रदेश भाजपा कार्यालय में नियमित रूप से एक मंत्री कार्यकर्ताओं एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद रहते हैं। बीच में अलग अलग कारणों से सहयोग केंद्र बंद हुआ था, जो आज फिर से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि, 14 अक्टूबर को स्वयं सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याएं सुनेंगे।

 

MadhyaBharat 6 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.