Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीकानेर में मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे
jaipur, 37 wagons , goods train derail

जयपुर । बीकानेर मंडल के गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार सुबह करीब सात बजे पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के सैंतीस डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में जनहान‍ि होने के कोई समाचार नहीं है।


गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच इंदो का बाला गांव के पास ये हादसा हुआ है। सुबह सात बजे ये मालगाड़ी बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। इंदा का बाला गांव के ठीक पास ही पटरी से गाड़ी नीचे उतर गई। स्पीड में होने के कारण पटरी के कुछ डिब्बे तो दूर तक जा गिरे।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। डिब्बों को मौके से हटाकर इस मार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 37 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गाड़ी संख्या 14704 (लालगढ़-जैसलमेर) एवं गाड़ी संख्या 14703 (जैसलमेर-लालगढ) रेलसेवा मंगलवार को रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाडी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा 07.10.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन बीकानेर तक ही संचालित होगी अर्थात बीकानेर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 08.10.25 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी अर्थात जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

MadhyaBharat 7 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.