Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकसभा अध्यक्ष ने की भाजपा सांसद पर हमले की रिपोर्ट तलब
siligudi. Lok Sabha Speaker,BJP MP
सिलीगुड़ी । नागराकाटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले के मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को दी।
 
केंद्रीय मंत्री रिजिजू मंगलवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ सड़क मार्ग से मिरिक की ओर रुख किया। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर बंगाल पहुंचे हैं, ताकि भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही का जायजा ले सकें और मृतकों के परिजनों तथा प्रभावित परिवारों से मिल सकें।
 
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि रिजिजू का मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। वह रात को सिलीगुड़ी में रुकेंगे और बुधवार को बिजनबाड़ी जाकर वहां की स्थिति का निरीक्षण करेंगे।
 
गौरतलब है कि सोमवार को जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में राहत वितरण के दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ था। इस दौरान खगेन मुर्मू के चेहरे पर ईंट लगने से चोट आई, जबकि शंकर घोष को भी धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश का सामना करना पड़ा।
 
घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को ही राज्य सरकार को नोटिस भेजकर रिपोर्ट मांगी है। यदि रिपोर्ट देने में देर की गई, तो विशेषाधिकार हनन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल सांसद और विधायक का नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। लिहाजा, यदि रिपोर्ट देने में देरी की गई, तो नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोमवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर बंगाली और अंग्रेजी में पोस्ट कर इस हमले की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार व सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उनके पोस्ट के दो घंटे बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसी मंच पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर बंगाल की प्राकृतिक आपदा के बीच राजनीति कर रहे हैं।
 
संयोग से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मंगलवार को मिरिक के आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थिति का आकलन किया।
 
MadhyaBharat 7 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.