Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
balrampur, Two accused arrested, brandishing katta
बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सनावल क्षेत्र के डूमरपान कनवारिया जंगल के पास देसी कट्टा लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना सनावल पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
 
सनावल थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  छह अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूमरपान कनवारिया जंगल के पास ग्राम डूमरपान निवासी आनंद गौतम और ग्राम कुर्लुडीह निवासी मंसूर खान देशी कट्टा लहराकर ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सनावल ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देशन में उप निरीक्षक गजपति मिर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
 
पुलिस जांच में पता चला कि आनंद गौतम कट्टा से फायर कर अपने ससुराल म्योरपुर (उत्तर प्रदेश) की ओर भाग गया है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए म्योरपुर में घेराबंदी कर आरोपित को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
इसी दौरान पुलिस ने ग्राम कुर्लुडीह में दबिश देकर दूसरे आरोपित मंसूर खान को भी गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी लेने पर एक पीले रंग के झोले में रखा देशी कट्टा बोरी के नीचे छिपाकर रखा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।
 
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
 
MadhyaBharat 7 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.