Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी से हुई पूछताछ
mumbai, Shilpa Shetty , fraud case

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से एक कथित 60 करोड़ की ठगी मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से लंबी पूछताछ की है।

 

सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम ने शिल्पा से उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर बीती रात करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने शिल्पा से उस एड कंपनी के बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी, जिसके जरिए कथित रूप से यह वित्तीय गड़बड़ी की गई थी। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने ईओडब्ल्यू को कई जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल्स सौंपे हैं, जिनकी अब जांच जारी है।

 

ईओडब्ल्यू से जुड़े सूत्र के मुताबिक शिल्पा और राज, दोनों उसी कंपनी के डायरेक्टर थे, जिसके माध्यम से यह पूरा लेन-देन हुआ था। एजेंसी इस कंपनी से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों और निवेश सौदों की बारीकी से जांच कर रही है। इससे पहले, व्यवसायी दीपक कोठारी ने दंपति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उसके साथ 60 करोड़ की धोखाधड़ी की। इसी शिकायत के आधार पर अगस्त महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ, ईओडब्ल्यू अब तक राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा कई वित्तीय दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच भी जारी है।

 

इस पूरे विवाद के बीच, शिल्पा शेट्टी ने पूछताछ के दौरान पूरी तरह जांच में सहयोग करने की बात कही है। वहीं, इससे पहले मुंबई पुलिस ने शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि दोनों देश से बाहर न जा सकें। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम इस मामले से जुड़ी कंपनी के बैंक रिकॉर्ड, निवेश दस्तावेज और लेन-देन की श्रृंखला की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में एजेंसी कुछ और प्रमुख गवाहों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।

 
MadhyaBharat 7 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.