Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केदारनाथ में अब तक 16 लाख 56 हजार दर्शनार्थियाें ने किए दर्शन
dehradoon,  16 lakh 56 thousand pilgrims , visited Kedarnath

देहरादून । उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा और माैसम की दुश्वारियाें के बीच केदारनाथ की यात्रा में इस वर्ष दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड बना है। इस साल अभी तक धाम में दर्शनार्थियाें की संख्या 16 लाख 56 हजार के पार हाे गई है। पिछले वर्ष केदारनाथ में 16 लाख 52 हजार 76 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये थे। इस वर्ष केदारनाथ के कपाट 23 अक्तूबर काे परंपरानुसार भैयादूज के पर्व पर बंद हाेने है, ऐसे में यात्रा के शेष 14 दिनाें में यात्रियाें की संख्या सत्रह लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। अक्टूबर माह के शुरू के आठ दिन में ही 59754 यात्रियों ने धाम में दर्शन किये हैं।


इस वर्ष 2 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी। कपाट खुलने के दिन ही धाम में 30,154 शिव भक्ताें ने दर्शन किए थे, जाे केदारनाथ यात्रा के इतिहास में नया रिकार्ड था। पहले दिन से ही देश-विदेश से पहुंचने वाले यात्रियाें का उत्साह अपने चरम पर रहा। यात्रा में पैदल मार्ग से हवाई मार्ग तक यात्रियाें की भीड़ रही। मंदिर समिति काे भक्ताें की भीड़ काे देखते हुए मंदिर 22 घंटे तक खुला रखना पड़ा, जिसमें 16 घंटे से अधिक समय तक यात्रियाें काे दर्शनाें कराए गए। जून में माैसम की दुश्वारियाें और हेलीकाॅप्टर क्रैश हाेने के बाद भी पैदल यात्रा का उत्साह बना रहा। भले ही मई की तुलना में यात्री कम पहुंचे। बरसात में गाैरीकुंड हाईवे के कई जगहाें पर बार-बार बाधित हाेने से यात्रा काे कई दिन राेकना पड़ा। हालात यह रहे कि अगस्त माह में सिर्फ 31 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। मानसून की रफ्तार थमने और 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हाेते ही यात्रियाें की संख्या में भी इजाफा हाेने लगा। वहीं, इस सप्ताह बीते तीन दिनाें से केदारनाथ में बर्फबारी के बीच बाबा केदार के भक्ताें का उत्साह जाेराें पर है। केदारनाथ में माैजूद बीकेटीसी के सदस्य डाॅ. विनीत पाेस्ती ने बताया कि खराब माैसम के बाद भी धाम में यात्रियाें की अच्छी संख्या बनी हुई है।

 

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हाेने में 14 दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीद है कि दर्शनार्थिथाें की संख्या साढ़े सत्रह लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्हाेंने बताया कि सभी यात्रियाें के भाेजन और रात्रि प्रवास का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में जुलाई-अगस्त में कुछ ही दिन खराब मौसम के कारण यात्रा बंद थी, लेकिन दर्शन करने वाले श्रद्धालु नियमित रहे।

 
MadhyaBharat 9 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.