Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन से मौतों का आंकड़ा 40 तक पहुंचा
kolkata, Death toll, floods and landslides
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पिछले 24 घंटों में एक और शव बरामद होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक मौतों की संख्या 39 थी।

 

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के नागरा काटा क्षेत्र के बामुंडांगा स्थित तुडू चाय बागान के पास एक महिला का शव नदी में मिला। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

 

इधर, पहाड़ी और तराई-डुआर्स क्षेत्रों में लोगों ने शिकायत की है कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण उनके कई जरूरी पहचान पत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए या नष्ट हो गए हैं। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है, ताकि प्रभावित लोगों को नए दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिल सके। 

 

जलपाईगुड़ी से सटे अलीपुरद्वार जिले में जिला पुलिस प्रशासन ने पहले ही कुछ मोबाइल शिविर शुरू कर दिए हैं। अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक वाई. रघुवंशी ने शनिवार को बताया, वर्तमान स्थिति में लोगों के लिए थाने तक पहुंचना कठिन है। इसलिए हमने मोबाइल शिविर शुरू किए हैं, जहां लोग अपने दस्तावेजों के नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये शिविर तब तक जारी रहेंगे जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। 

 

इस बीच, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों के जंगलों से सटे इलाकों में एक और खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ के बाद जंगलों में भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों की ओर आ सकते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 13 अक्टूबर को एक बार फिर उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी। इस बार उनका दौरा केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहेगा। इससे पहले इस सप्ताह उन्होंने उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों का निरीक्षण किया था।
 
MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.