Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की विंडशील्ड में आई दरार
chennai, Major accident averted ,Chennai airport

चेन्नई  । तमिलनाडु में शुक्रवार देर रात उस वक्त एक बड़ा हवाई हादसा टल गया, जब मदुरई से चेन्नई आ रहे एक प्राइवेट एयरलाइन के विमान की विंडशील्ड उड़ान के दौरान ही चिटक गई। पायलट की सतर्कता और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की तत्परता से विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। विमान में कुल 79 यात्री सवार थे।


इंडिगो एयरलाइंस का एक छोटा एटीआर यात्री विमान मदुरई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लैंडिंग से कुछ देर पहले पायलट की नजर कॉकपिट के शीशे पर गई, जिसमें दरार दिखाई दी। स्थिति को गंभीर समझते हुए पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। सूचना मिलते ही एटीसी की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और विमान को सुरक्षित लैंड कराने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए। थोड़ी देर बाद विमान को चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे के समय विमान में मौजूद सभी 79 यात्री सुरक्षित हैं।


विमान शुक्रवार रात 10.07 बजे मदुरै से चेन्नई के लिए रवाना हुआ, जिसमें 74 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे। जब विमान चेन्नई की ओर उड़ान भर रहा था, तब विंडशील्ड पर हल्की खरोंचें देखी गईं। पायलट यह देखकर चौंक गया और उसने तुरंत चेन्नई हवाई अड्डे के नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया। इसके बाद चेन्नई हवाई अड्डे के नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने विमान को चेन्नई में सुरक्षित रूप से उतरने का आदेश दिया।


दिल्ली स्थित नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

MadhyaBharat 11 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.